परिणीति चोपड़ा ने सेलिब्रेट किया अपना 33वा बर्थडे, अर्जुन कपूर ने यू किया विश

मुंबई। बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल परिणीति आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस आज 33 साल की हो गई है, इस खास मौके पर उनके कई फैंस और बॉलीवुड के सितारें उन्हें बर्थडे विश करते दिखाई दे रहे है। इसी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर परिणीति का नाम भी ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, परिणीति को विश करते हुए अर्जुन कपूर ने उनके इंस्टाग्राम पर कुछ फोटों शेयर किया है। जिसमें से एक तस्वीर में परिणीति बैठी हुई दिखाई दे रही है, तो वहीं अर्जुन पीछे से चलते हुए उनकी ओर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा-“परी तुम पूरी दुनिया ट्रेवल करती हो और मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे दिल ट्रेवल करता हूं। वर्ल्ड टयूरिज़म एमबेसेडर को जन्मदिन की बधाई! आप इस टाइटल की हकदार हैं। अगर बात करे परिणीति के फिल्मों की तो उन्होनें ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म के लिए दो आइफा अवॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। परिणीति अक्सर छुट्टियां मनाने देश से बाहर जाती रहती हैं, एक्ट्रेस अपने जन्मदिन पर भी नेपाल में हैं और वहां छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं।

फिल्मों में आने से पहले परिणीति ने फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ऑनर्स किया है। एक्ट्रेस बनने से पहले वो फाइनेंस में ही जॉब करती थीं। लेकिन उनकी किस्मत में लिखा था बॉलीवुड में चमकना। परिणीति की फिल्म इश्कजादे में अर्जुन कपूर संग उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। जिसके बाद लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। इस फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब तारीफ मिली थी। वैसे परिणीति ने यशराज फिल्म्स की पीआर टीम में भी काम किया है। लेकिन काम करने के कुछ समय बाद ही उन्हें यशराज फिल्म्स से फिल्मों में डेब्यू करने का मौका मिल गया। जिसे उन्होंने जाने नहीं दिया और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ फिल्म से उन्होनें बॉलीवुड में एंट्री की।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें