25 हजार का इनामी रेप का आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे कांग्रेस विधायक के पुत्र करण मोरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रेप के आरोप में ये गिरफ्तारी हुई है। इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि मामले को लेकर फरार चल रहे विधायक पुत्र पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।बडऩगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर युवती से रेप सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। काफी समय से आरोपी फरार भी चल रहा था, वही मंगलवार को इंदौर के महिला थाना पुलिस ने मक्सी से आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी करण मोरवाल के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे ढूंढने वाले को 25 हजार का ईनाम देने की भी घोषणा की थी।एक युवती ने इंदौर के महिला थाना में बडऩगर से कांग्रेस विधायक के बेटे करण पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में यूथ कांग्रेस से जुड़ी एक युवती ने करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद करण उससे शादी से मुकर गया। युवती इंदौर की रहने वाली है। आरोपी करण लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने 10 हजार, फिर 15 हजार और हाल ही इनामी राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी थी। आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी नेपाल फरार हो गया है। महिला पुलिस ने मक्सी से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिली थी पीडि़ता
बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता युवती तीन बार प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर चुकी थी। नरोत्तम मिश्रा ने पीडि़ता को आश्वासन दिया था कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। कोर्ट ने भी आरोपी की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि इंदौर की रहने वाली पीडि़ता ने उसे धमकी देने की शिकायत भी पुलिस से की थी। मामाला राजनीति से जुड़ा होने के कारण काफी चर्चित भी हुआ। पुलिस पर आरोपी को पकडऩे में गंभीरता नहीं दिखाने के आरोप भी लगे। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें