मप्र में 50 वर्षीय अविवाहित महिलाओं को पेंशन : शिवराज

शिवराज ने कहा कि महिलाओं का सिर्फ एक दिन क्यों हो, हर दिन महिलाओं के सम्मान का क्यों न हो. (फाइल फोटो)

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महिला कोष स्थापित किए जाने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने 50 वर्ष की आयु पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को पेंशन देने की घोषणा की. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सिर्फ एक दिन क्यों हो, हर दिन महिलाओं के सम्मान का क्यों न हो. भारत में तो अनादिकाल से ही महिलाओं को देवी माना गया है. हमारे देश में तो देवताओं तक ने संकट के समय शक्ति की शरण ली है.


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें