नगर निगम में अब बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखकर मिलेगी सैलरी

बदलाव ॥ जोन और वार्ड कार्यालयों में लगेगी सफाई कामगारों की हाजिरी
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर भुगतान होगा। निगम आयुक्त प्रियंका दास ने निगम के सभी विभागों, जोन कार्यालयों व वार्ड कार्यालयों में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति एनआईसी के आधार लिंक बेस्ड साफ्टवेयर के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का पंजीयन एनआईसी के आधार लिंक बेस्ड साफ्टवेयर पर कर दिया गया है और निगम के सभी विभागों, जोन अथवा वार्ड कार्यालयों में पदस्थ कार्यालयीन कर्मी अपने-अपने कार्यालयों में आने.जाने के समय थम्ब फिंगर इम्प्रेशन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। सफाई कर्मचारी जिस वार्ड में पदस्थ है उसी वार्ड के कार्यालय में पहली और दूसरी पाली में आते और जाते समय अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं। कार्यालयीन कर्मचारियों के अलावा फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी अपने कार्य स्थल के पास वार्ड, जोन अथवा निगम के अन्य कार्यालय में बायो मेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।
नगर निगम कर्मचारियों की हाजरी साफ्टवेयर के माध्यम से होगी। इससे यह जानकारी लगानी आसान होगी कि किस कर्मचारी ने कब-कब, कहां-कहां उपस्थिति दर्ज कराई है, इसकी जानकारी अंकित होकर संग्रहित होगी। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 4000 हजार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ 9000 कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। इसी के आधार पर निगम कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। जो कर्मचारी बिना काम वेतन ले रहे हैं या फिर फर्जी कर्मचारियों के नाम पर वेतन निकाला जा रहा है, उस पर रोक लग जाएगी। भौतिक रूप से जो निगम में कार्यरत हैं उन्हीं का भुगतान होगा।
अधिकारी-कर्मचारी नहीं चाहते ऐसा सिस्टम
नगर निगम पूर्व आयुक्त छवि भारद्वाज ने 2 अक्टूबर 2017 से बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर वेतन भुगतान से जोडऩे के आदेश दिए थे। इस व्यवस्था को लागू ही नहीं किया गया। अधिकारी-कर्मचारी नहीं चाहेंगे कि ऐसी व्यवस्था लागू हो। स्वास्थ्य विभाग के सफाई कामगारों की हाजरी आज भी मौन्यूअल आधार पर हो रही है, जिसमें गड़बड़ी की आशंका से किसी को इनकार नहीं है, इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने में कोताही बरती जा रही है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें