आठ नेताओं ने की दावेदारी, दिल्ली से आएगा नाम

चयन ॥ ब्लॉक अध्यक्ष के नाम पर नहीं बन सकी सहमति
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
हिरदाराम ब्लॉक अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष और पर्यवेक्षक के कहने के बाद भी आठ नेताओं ने अपनी दावेदारी के फार्म जमा किए। ब्लॉक अध्यक्ष का फैसला भी हाईकमान द्वारा करने की बात कही जा रह है। ब्लॉक कांग्रेस के नाम अध्यक्ष के चयन के लिए जुटे। मौजूदा अध्यक्ष नानक चंदनानी और पर्यवेक्षक रहीम सौरा ने एक नाम तय करने का आग्रह किया, जिससे लंबी प्रक्रिया से बचा सके। एक नाम पर सहमति न बनने पर अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक ने फार्म भरवाएं, अलग-अलग दावेदारों से चर्चा की।
इन्होंने की दावेदारी
मौजूदा ब्लॉक महामंत्री घनश्याम लालवानी, पार्षद अशोक मारण, जिला संगठन सचिव जीतेश खानचंदानी, लीलाधर पवार, राज मनवानी, जिला संगठन सचिव सोनू तोमर, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सतीश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश सांवले ने अध्यक्ष के लिए फार्म भरे।
दिल्ली में फैसला
सौरा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए आठ नेताओं के फार्म मिले हैं, आम राय न बनने से अब अध्यक्ष का फैसला हाई कमान करेगा। आठों आवेदन दिल्ली भेजे जाएंगे। सहमति बनती तो फैसला आज ही हो जाता, लेकिन एक ऐसा नहीं हो सका। अब अध्यक्ष के नाम का फैसला दिल्ली से होगा।
यह हुए शामिल
ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी ने की, पर्यवेक्षक रहीम सौरा, भोपाल कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीसी शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अविनाश भार्गव, महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश आसुदानी, पार्षद अशोक मारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी, पवन गुर्जर, जगदीश आसनानी, माधु चंदवानी, हरीश मेहरचंदानी, मनोहर सतानी, मखमल मीणा।
दावेदारी नहीं की
लंबे समय से हिरदाराम नगर में कांग्रेेस का नेतृत्व करने वाले नानक चंदनानी का बदला जाना तय है, क्योंकि उन्होंने दावेदारी ही नहीं की है। ब्लॉक अध्यक्ष का नाम तय होने के बाद चंदनानी संगठन में उच्च स्तर पर ली जाएंगी। आम सहमति न बनने से स्थानीय गुटबाजी भी सामने आ गई है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें