सीएम सचिवालय के दो डिप्टी सेक्रेट्री सहित ३२ अफसर जाएंगे विदेश

विशेष संवाददाता ॥ भोपाल
मुख्यमंत्री सचिवालय के दो डिप्टी सेकेट्री अरविंद दुबे और नीरज वशिष्ठ सहित ३२ अफसर एक सप्ताह के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगे। उनकी यह यात्रा मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत होगी।
राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के वरिष्ठ प्रवर व प्रवर स्तर के अधिकारियों के लिए 9 अप्रैल से 11 मई तक मिड कैरियर टे्रनिंग प्रोग्राम शुरू होगा। इसके तहत इन अधिकारियों को राजधानी स्थित नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां प्रशिक्षण के बाद ये अधिकारी एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगे।
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों में उपसचिव सीएम सचिवालय अरविंद दुबे और नीरज वश्ष्ठि के अलावा उपायुक्त राजस्व उज्जैन पवन जैन, सीईओ टीकमगढ़ विदिशा मुखर्जी, नगर निगम भोपाल अपर आयुक्त मलिका निगम नागर, उपसचिव गृह विभाग अजीजा सरशार जफर, सीईओ बालाघाट मंजूषा विक्रांत राय, अपर कलेकटर धार देवेंद्र कुमार नागेंद्र, उपायुक्त राजस्व सपना पंकज सोलंकी, अपर कलेक्टर सतना जगदीश प्रसाद ध्रुर्वे, अपर कलेक्टर उमरिया जीएस धु्रर्वे, अपर कलेक्टर शिवपुरी अनुज कुमार रोहतगी,अपर कलेक्टर देवास अंजली जोसेफ, सीईओ उमरिया नवीन कुमार धु्रर्वे, उपसचिव जीएडी अर्चना सोलंकी, सीईओ सीधी अनिल कुमार डामोर,जीएम नागरिक आपूर्ति निगम जितेंद्र सिंह चौहान, संयुक्त आयुक्त मनरेगा कमल सोलंकी, अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर संतोष टैगोर शामिल है।
इनके अलावा सीईओ रतलाम विकास प्राधिकरण निशा डामेोर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुशरे, सीईओ इंदौर स्मार्ट सिटी रोहन सक्सेना, अपर कलेक्टर छिंदवाडा कविता बाटला,, उप संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सपना अनुराग जैन, विशेष सहायक स्वास्थ्य मंत्री आशीष कुमार पाठक, उपायुक्त भू अभिलेख रीवा इला तिवारी, उप संचालक प्रशासन अकादमी सपना लोवंशी, संयुक्त कलेक्टर देवास नीता राठौर और संयुक्त कलेक्टर सीधी शैलेंद्र सिंह प्रशिक्षण में शामिल होंगे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें