मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में जुटा एसआईटी कटारे के रिश्तेदारों के घर दबिश की तैयारी

 

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल

कटारे की तलाश में जुटी पुलिस उनके करीबी रिश्तेदारों  के घर पर दबिश की तैयारी कर रही है। भोपाल में रहने वाले एक परिजन से कटारे की फोन पर बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए रिश्तेदारों को भी बुला सकती है। इधर संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी जारी है। पटवारियों को कटारे के नाम संपत्ति की जानकारी जुटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अदालत में अनुमति मिलते ही उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

फरार विधायक हेमंत कटारे को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कटारे सोशल मीडिया पर तो मौजूद हैं लेकिन पुलिस को नहीं मिल पा रहे हैं। दो दिन पहले उन्होंने वीडियो कहां से वायरल किया था। इसका पता भी नहीं चल पाया है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटारे ने अपने एक करीबी परिजन से फोन पर संपर्क किया है जिसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इसलिए पुलिस करीबी रिश्तेदार को तलब कर सकती है। हालांकि एसआईटी में शामिल एएसपी धर्मेन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसआईटी की टीम भोपाल व अटेर में रहने वाले उनके करीबी रिश्तेदारों पर भी नजर रखे हुए है।

 

कटारे की गिरफ्तारी के प्रयासों के तहत करीबी रिश्तेदारों के घर पर दबिश देने की तैयारी भी की जा रही है। पूर्व में पुलिस भोपाल के शांति निकेतन स्थित आवास में कटारे के बड़े भाई से पूछताछ कर चुकी है। अब उनसे आगे की पूछताछ भी की जा सकती है। इधर फरार विधायक कटारे की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी भी समानांतर रूप से की जा रही है। अदालत में कुर्की के लिए आवेदन दिया गया है। संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिए पटवारियों को कहा गया है। अदालत से अनुमति मिलते ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें