मेयर के साथ सीएम भी उतरे सड़कों पर, थामी झाडू

शहर के चौक-चौराहों पर चला स्वच्छता अभियान, भोपाल को नम्बर-वन बनाने की तैयारी
सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
भोपाल शहर को सफाई में नम्बर वन पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा आज पूरे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनता की भागीदारी से सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरदार वल्लभ पटेल चौराहे पर साफ-सफाई की। इस दौरान महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। शहर के चौराहों पर सफाई अभियान के बाद सुंदर शहर की तस्वीर यहां देखने को मिली। पिपलानी पेट्रोल पपं चौराहे पर एमआईसी सदस्य सुरेन्द्र बाड़ीका के नेृतत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
आनंद नगर चौराहा पर सफाई अभियान के दौरान पार्षद गणेशराम नागर, अशोक गुप्ता, नरेश आसुदानी सहित रहवासी मौजूद थे। सफाई अभियान के दौरान महापौर आलोक शर्मा ने अनेक क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भोपाल को सुंदर शहर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनता की भागीदारी को महत्व दिया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता की जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि आज जनता में सफाई के प्रति खासा रूझान देखने को मिल रहा है। प्रमुख बाजारों में कचरा एकत्रित करने के लिए डस्टविन रखे जा रहे है। वहीं घर-घर से सूखा-गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा है।
भोपाल में आज एक साथ प्रमुख चौराहों पर स्वच्छता अभियान में जनमानस ने भागीदारी निभाई। कोलार उपनगर में सफाई अभियान में विधायक रामेश्वर शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान पार्षद भूपेन्द्र माली, पार्षद रवीन्द्र यति,पूर्व पार्षद अमित शुक्ला, ललित चतुर्वेदी, रत्नेश उपाध्याय, कमलेश ठाकुर मौजूद थे।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें