सीएम को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा तांता

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देने वाला का मुख्यमंत्री निवास में तांता लग रहा। शिवराज मंत्री मंडल के सदस्यों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री दोपहर में हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन पहुंचे, जहां बच्चों के बीच रहे। वहां से मुख्यमंत्री आनंद वृद्धआश्रम भी पहुंचे और बुजूर्गों से अशीर्वाद लिया। बधाई देने वालों में महापौर आलोक शर्मा, विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, भाजपा नेता लीलेंद्र मारण, गोरख नाथ योगी समाज संगठन युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष एवं प्रदेश मुकेश राठौर, देवेंद्र योगी, मस्तान सिंह मारण समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा एवं जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया। जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना के लिए सुंदरकांड व समरसता भोज का आयोजन सभी मंडलों में किया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें