कांग्रेस अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती : मिश्रा

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करती। भाजपा जनता को हिन्दूवाद, जातिवाद के नाम पर बांट रही हैं, जबकि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति करती है। कांग्रेस ने कभी भी जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं की। भाजपा ऐसे राजनीतिक दलों को अपना रही है, जो कभी उन्हें ही भला-बुरा कहती थी। यह कहना है कांग्रेस विचार मंच के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा का। हमारे प्रतिनिधि ने उनसे चर्चा की, प्रस्तुत हैं कुछ अंश-
ठ्ठ कांग्रेस विचार मंच क्या काम कर रहा है?
कांग्रेस विचार मंच कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा व्यास, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में कांग्रेस विचार मंच काम कर रहा है। पिछले डेढ़ वर्ष में सैकड़ों की संख्या में संगोष्ठियां, कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस विचारधारा का पाठ पढ़ाया है। कांग्रेस की विचारधारा मूल रूप से वही है जो संविधान के प्रस्तावना में लिखा है। बाकी सभी दल भटक गए हैं और संविधान में संशोधन की बात करते हैं।
ठ्ठ कांग्रेस के पास कई मुद्दे हैं, जिन्हें वह भुना नहीं रही है?
प्रदेश की भाजपा सरकार के 14 साल के शासनकाल में व्यापमं घोटाला, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, दलाली के कई मामले सामने आए हैं। कांग्रेस विचार मंच ने सरकार के 150 से अधिक मामलों के भ्रष्टाचार का काला चिट्टा तैयार कर रखा है, लेकिन समय आने पर इसे जनता के सामने रखा जाएगा। अभी उचित समय नहीं है। चुनाव नजदीक आने पर जनता के सामने सरकार की खामियों को रखेंगे। सरकार की एक-एक कमी को गिनाया जाएगा। कांग्रेस अभी जितनी शांत दिखाई दे रही है, लेकिन वह चुनाव में आक्रामक मूड में दिखाई देगी।
ठ्ठ चुनाव के लिए कार्यकर्ताओंं को किस प्रकार तैयार करेंगे?
कांग्रेस विचार मंच कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर तैयार कर रही है। कार्यकर्ताओं को ब्लाक से लेकर बूथ स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ईवीएम को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव में जनता से जुड़े कौन-कौन से मुद्दों को उठाना चाहिए, उनका रिसर्च कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
ठ्ठ किन मुद्दों को उठाना होगा?
14 साल के शासनकाल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ दी हैं, लेकिन क्षेत्रीय मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे, जिससे जनता को आकर्षित किया जा सके। प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग समस्याएं हैं, कहीं बिजली की समस्या है, कहीं पानी की समस्या है, कहीं सड़क की समस्या है, कहीं रोजगार की समस्या है। क्षेत्रीय समस्याओं को चुनाव में मुद्दा बनाया जाएगा।
ठ्ठ चुनाव में किस प्रकार से मदद करेगा मंच?
कांग्रेस विचार मंच का काम वैसे तो कांग्रेस की विचारधारा का संरक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है, लेकिन चुनाव में भी नेताओं का मंच सहयोग करेगा। चुनाव को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। बूथ से लेकर जिला लेबल तक कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं, जो चुनाव में पार्टी का सहयोग करेंगे।
ठ्ठ मतदाता सूची को लेकर क्या तैयारी चल रही है?
मुंगावली, कोलारस विधानसभा के उपचुनाव में मतदाता सूचियों में फर्जी नाम सामने आए हैं। इसको लेकर कांंग्रेस विचार मंच खास तैयारी कर रहा है। कार्यकर्ता सूचियों का निरीक्षण करेंगे और जिन मतदाताओं के एक से अधिक नाम पाए जाने पर हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
ठ्ठ संगठन में बदलाव की जरूरत है?
आगामी दिनों में संगठन में बदलाव के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। एक नेता दो-दो पद पर नहीं रहेगा। जो चुनाव लड़ेगा उसे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा, जो चुनाव नहीं लड़ेगा पार्टी उसे अहम जिम्मेदारी देगी।
आगामी दिनों में पार्टी में काफी फेरबदल की संभावना दिखाई दे रही है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें