नरेला में निकली विशाल चुनरी यात्रा

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
नवरात्रि के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. महेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकालकर मां दुर्गा को 300 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद साईं मंदिर द्वारका नगर से यह चुनरी यात्रा शुरू की गई। कृष्णानगर कॉलोनी से होते हुए राजेंद्रनगर खेल मैदान, विजयनगर मार्ग, सेमरा मेन गेट, सेमरा तिराहा, सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर, एकतापुरी होते हुए 80 फीट रोड, अशोका गार्डन थाने के सामने से होते हुए नेहरू नगर चौराहा, परिहार चौराहा, अशोक गार्डन मंडी के पास से होकर दुर्गाधाम मंदिर पर समाप्त होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में माता की महिला भक्त, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कांग्रेस महामंत्री चौहान द्वारा हर साल चैत्र नवरात्रि में यह चुनरी यात्रा निकाली जाती है। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया।
जय मां भवानी सेवा समिति 505 मीटर भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन करने जा रही है। चुनरी यात्रा में आकर्षण का केन्द्र मां दुर्गा की नौ स्वरूप रथ पर विराजमान होंगी। जो बेटी बचाओ बेटी पढाओ, शराब मुक्त मध्यप्रदेश, नारी शाक्ति, मातृ सेवा, बुजुर्गों के सम्मान, पर्यावरण सुरक्षा, जल संवर्धन सहित कई संदेश श्रद्धालुओं को देंगी। समिति ने आयोजक कौशल राय ने बताया कि प्रदेश की सुख शांति के लिए प्रति वर्ष समाज के हर वर्ग के साथ चुनरी यात्रा का कार्यक्रम किया जा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत ध्वज स्थापना और भजन संध्या का आयोजन करने के बाद लगातार समिति धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। आज के दिन भजन संध्या, के बाद महिलाओं और युवतियों को श्रंगार सामग्री का वितरण किया जायेगा । 21 मार्च को इस यात्रा में 500 महिलाएं सिर पर कलश और ध्वज फताकाएं लिए शामिल होंगी । उनके साथ 505 मीटर की चुनरी को थामेंगी, 4000 हजार से ज्यादा महिलाएं कदमताल करेंगी। समिति द्वारा आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए सदस्य रहवासियों को घर घर जाकर हल्दी चावल के साथ निमंत्रण पत्र दिया है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें