वापस लौटी आयशा, अनुराग-मुनव्वर में झगड़ा, रुमर्ड ब्वायफ्रेंड के साथ वेकेशंस से वापस लौटीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट प्रोमो में रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की स्थिति की पुष्टि की. इस बीच जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक बार फिर से साथ में देखा गया. दोनों को खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर मुंबई लौटते देखा गया. बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल द्वारा आयशा खान को उनके खिलाफ भड़काने के बाद मुनव्वर फारुकी ने उन पर जमकर निशाना साधा. हाल ही में सलमान खान द्वारा आयशा खान की आलोचना करने और बिग बॉस 17 में आने के उनके मकसद पर सवाल उठाने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बेहोश हो गईं और लो बीपी के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अब वह घर में वापस आ गई हैं और मुनव्वर फारुकी को नजरअंदाज कर रही हैं.संदीप रेड्डी वांगा पिछले महीने ‘एनिमल’ लेकर आए और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सिनेप्रेमियों ने रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अन्य पर प्यार बरसाया. एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर करण जौहर ने भी माना कि एक्शन-थ्रिलर इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म है.


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें