23 फरवरी से 1 मार्च 2018 तक रहेगा होलाष्टक

मल्टीमीडिया डेस्क। इस वर्ष होली 2 मार्च 2018 को मनाई जाएगी। होलाष्टक 23 फरवरी को लगेगा और 1 मार्च को खत्म होगा, जिसके बाद होलिका दहन होगा। “होलाष्टक” के शाब्दिक अर्थ है होला+अष्टक यानी होली से पूर्व के आठ दिन होलाष्टक कहलाते हैं।

इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि होलिका से पूर्व 8 दिन दाह-कर्म की तैयारी की जाती है। यह मृत्यु का सूचक है। इस दुख के कारण होली के पूर्व 8 दिनों तक कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

इस दौरान हिंदू धर्म में बताए गए 16 संस्कारों को नहीं किया जाता है। जैसे गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन, विद्यारम्भ, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, गृह शांति, हवन यज्ञ कर्म, आदि नहीं किए जाते हैं। दरअसल, होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक दोष माना जाता है, जिसमें शुभकाम नहीं किए जाते हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें