फ्लाइट में महिला का अंडरवियर सुखाने का वीडियो हुआ वायरल

मास्को। सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है जहां कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है जोकि लोगों बीच डिस्कशन का कारण बन जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एयर कंडीशन के वेंट से अंडरवियर सुखाते हुए नजर आ रही है। मामला रूस की उरल एयरलाइन्स का है।वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपना अंडरवियर निकाल सर के ऊपर लगे एसी पास ले जाकर सुखाने लगी। लगभग 1 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में महिला को ये काम करता देखा जा सकता है। प्लेन में ही मौजूद किसी यात्री ने इस वीडियो को शूट किया और एक रशियन वेवसाइट को भेज दिया। मजे की बात तो ये है कि ऐसा करते हुए ना किसी यात्री ने महिला को टोका और ना ही किसी ने आपत्ति जताई। सब लोग शांति से बैठकर महिला को ऐसा करते देखते रहे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें