काली मिर्च के इंपोर्ट पर बढ़ी सख्ती

भोपाल।
घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट रोकने और किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने काली मिर्च के इंपोर्ट पर स ती बढ़ा दी है। अब 500 रुपए किलो के नीचे के भाव पर काली मिर्च का इंपोर्ट नहीं हो सकेगा। सरकार ने इसके लिए इंपोर्ट प्राइस तय कर दिया है। भारत में कर्नाटक और केरल में काली मिर्च का उत्पादन होता है। पिछले 1 साल से इसकी कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल कोच्चि में काली मिर्च का भाव 400 रुपए प्रति किलो के भी नीचे है। इस साल देश में करीब 55 हजार टन काली मिर्च के उत्पादन का अनुमान है।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें