अब स्टूडेंट्स देंगे आंगनबाड़ी में पोषण व आहार की जानकारी

सच एक्सप्रेस ॥ भोपाल
महिला बाल विकास विभाग अब आंगनबाडिय़ों में आने वाली महिलाओं को पोषण की जानकारी देने के लिए नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश भर में न्यूट्रिशन की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स विभाग से जुड़ेगे और आंगनबाड़ी में आने वाली महिलाओं को पोषण और आहार के बारे में जानकारी भी देंगे। इसकी शुरूआत फिलहाल ग्वालियर से की जा रही है।
यह कार्य हाल ही में शुरू हुई महिला बाल विकास के नवाचार अटल बाल पालक योजना के तहत किया जाएगा। फिलहाल ग्वालियर के वीआरजी कॉलेज की एमएससी न्यूट्रिशन की 7 छात्राओं को चुना गया है, जो विभिन्ना वार्डों के आंगनबाडी केंद्रों पर जाएंगी और जागरुकता फैलाएंगी। वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। विभाग द्वारा ग्वालियर में एक अटल बाल पालक नामक नवाचार शुरू किया गया है। इसमें सामान्य व्यक्तियों को आंगनबाड़ी से जोडऩे के प्रयास किए गए हैं। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति आंगनबाड़ी मेंअपनी इच्छा से किसी भी तरह की सहायता दे सकता है या फिर बच्चों को गोद लेकर उनका खर्च उठा सकता है। इसी योजना के तहत शहर के न्यूट्रिशन की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को भी इससे जोडऩे का विचार किया गया है। चूंकि न्यूटिॄशन के स्टूडेंट्स महिलाओं को आहार और पोषण के बारे में सही जानकारी दे सकते हैं। इसलिए यह सभी स्टूडेंट्स विभिन्ना आंगनबाडी केंद्रों पर जाकर वहां आने वाली महिला और बच्चों को सही खान पान औऱ पोषण व आहार की जानकारी देंगे, जिससे वे जागरूक हों।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें