22 दिन में खर्च करना होंगे 20 करोड़ रुपए

संतोष चौधरी ॥ भोपाल
राज्य सरकार के वित्त से जुड़े निर्देश दिखावा साबित हो रहे हैं। वैसे तो वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में सभी खर्चों पर रोक लगा रखी है, लेकिन वह खुद ही अपने निर्देशों को पलट रहा है और विभागों के कामों की मंजूरी दे रहा है। इसके तहत प्रदेश की 4 हजार आंगनवाडिय़ों को चाइल्ड फ्रेंडली और आदर्श बनाने के लिए पचास हजार रुपए के हिसाब से 20 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इतना ही नहीं, 8 मार्च को आदेश जारी कर हर हाल में 31 मार्च तक यानी 22 दिनों में संबंधित आंगनवाडिय़ों का रंगरोगन किया जाना है।
प्रदेश में एक लाख से ज्यादा आंगनवाडिय़ां है, लेकिन वहां पर न तो बेहतर सुविधाएं और न खुद के भवन। ऐसेे में सरकार ने दो साल पहले इन आंगनवाडिय़ों को चाइल्ड और आदर्श बनाने के निर्णय लिया था। इसके चलते संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा मप्र ने चार हजार आंगनवाडियों की दशा सुधारने के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। हर आंगनवाडी में 50 हजार रुपए की लागत से रंग रोगन किया जाना है। कौन से काम पर कितनी राशि खर्च की जाए, यह भी विभाग ने निर्धारित कर दिया है। चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट के लिए 6 हजार, बाउड्रीवॉल के लिए 15 हजार, पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक 10 हजार, शू रेक के लिए एक हजार,चाइल्ड फ्रेंडली पेटिंग्स और ग्रीन बोर्ड के लिए 13 हजार और बिजली फिटिंग के लिए 5 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं। संभागीय संयुक्त संचालकों से कहा गया है कि वे इस राशि का उपयोग केवल चाइल्ड फ्रेंडली और आदर्श आंगनवाड़ी के लिए किया जाए। विकास कार्य पूरा होने के बाद इन आंगनवाडिय़ों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन आंगनवाडिय़ों का होना है रंगरोगन
जिला स्वीकृत आंगनवाड़ी राशि
भोपाल 40 20 लाख
रायसेन 39 19.50 लाख
राजगढ़ 191 95.50 लाख
सीहोर 43 21.50 लाख
विदिशा 141 70.50 लाख
मुरैना 6 7 43.50 लाख
श्योपुर 92 46 लाख
भिंड 62 31 लाख
दतिया 58 29 लाख
अशोकनगर 31 15.50 लाख
गुना 117 58.50 लाख
ग्वालियर 32 16 लाख
बैतूल 91 45.50 लाख
हरदा 211 0.50 लाख
होशंगाबाद 47 23.50 लाख
अलीराजपुर 140 70 लाख
बड़वानी 16 8 84 लाख
बुरहानपुर 70 35 लाख
धार 117 58.50 लाख
इंदौर 37 18.50 लाख
झाबुआ 6 9 34.50 लाख
खंडवा 157 78.50 लाख
खरगौन 76 38 लाख
बालाघाट 89 44.50 लाख
छिंदवाड़ा 95 47.50
डिंडोरी 63 31.50 लाख
जबलपुर 61 30.50 लाख
कटनी 54 37 लाख
मंडला 72 36 लाख
नरसिंहपुर 41 20.50 लाख
सिवनी 76 38 लाख
रीवा 8 1 40.50 लाख
सतना 77 38.50 लाख
सीधी 18 5 92.50 लाख
सिंगरौली 140 70 लाख
छतरपुर 158 79 लाख
दमोह 115 66 लाख
पन्ना 45 22.50 लाख
सागर 76 38 लाख
टीकमगढ़ 149 74.50 लाख
अनुपपुर 46 23 लाख
शहडोल 54 27 लाख
उमरिया 31 15.50
आगर 24 12 लाख
देवास 43 21.50
मंदसौर 52 26 लाख
नीमच 32 16 लाख
रतलाम 54 27 लाख
शाजापुर 311 5.50 लाख
उज्जैन 55 27.50 लाख
शिवपुरी 95 47.50 लाख


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें