इसी महीने शुरू हो जाएगा भोपाल-जबलपुर हाईवे का काम

विशेष संवाददाता ॥ भोपाल
भोपाल- जबलपुर हाईवे का निर्माण का काम पिछले कई साल से अटका हुआ है। इसका निर्माण कार्य इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। ठेका कंपनी ने निर्माण कार्य करने के लिए राजस्थान से मशीनों को रवाना कर दिया है। इधर, हाईवे का कुछ हिस्सा रेलवे की भूमि से होकर गुजरेगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन को कलेक्टर ने एनओसी समय रहते जारी करने के लिए पत्र भेजा है।
पिछले दिनों ने इस मामले में जबलपुर कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने भोपाल-जबलपुर हाइवे को लेकर समीक्षा की। उन्हें अधिकारियों ने हाईवे निर्माण से जुड़े काम की जानकारी दी। बताया जा रहा हैकि काम में तेजी लाने के लिए कलेक्टर ने हाईवे किनारे वाली भूमि के मामलों का निबटारा जल्द करने का निर्देश अफसरों को दिया है। इस मामले में खुद मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग में सड़क निर्माण का काम 6 माह में पूरा करने का निर्देश दिया है।
एनओसी देगा रेलवे व अन्य विभाग
हाईवे का कुछ हिस्सा रेलवे की भूमि से होकर गुजरेगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन को कलेक्टर ने एनओसी समय रहते जारी करने के लिए पत्र भेजा है। दूसरे विभागों को भी एनओसी व अन्य जरुरी दस्तावेज तैयार करने को कहा है। कुछ जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाना है।
लगेगा प्लांट
बताया जा रहा है कि जबलपुर-भोपाल हाईवे निर्माण के लिए कंपनी का प्लांट इसी महीने लगा दिया जाएगा। इस हफ्ते में कंपनी की निर्माण से जुड़ी मशीनें व इंजीनियर तैनात हो जाएंगे। प्लांट लगाने के लिए कंपनी व विभागीय स्तर पर सर्वे भी पूरा किया जा चुका है। हाईवे निर्माण से पहले कुछ मुआवजा प्रकरणों का निबटारा किया जाना है। जिनको लेकर पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ है। राजस्व अधिकारियों को इसके लिए जनसुनवाई भी करने को कहा गया है। जिले की सीमा में 6 0 किलोमीटर लंबाई में हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इसके आगे नरसिंहपुर जिले की सीमा लग जाएगी। जिसके लिए नरसिंहपुर जिला प्रशासन को भी शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें