पन्ना की बाघिन पी-213 संजय टाइगर रिजर्व में शिफ्ट

विशेष संवाददाता ॥ भोपाल
पन्ना टाइगर रिजर्व की एक बाघिन को सीधी स्थित संजय गांधी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया है। पी-213(33) नामक ये बाघिन बार-बार कोर एरिया छोड़कर बाहर विचरण कर रही थी।
मालूम हो कि पन्ना टाइगर रिजर्व एक समय बाघ विहीन हो चुका था, यहां पर बाघों की संख्या शून्य हो गई थी, लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ पुनर्वास योजना के तहत बाघों का कुनबा बढ़ाया गया। आज पन्ना टाइगर रिजर्व में 40 से ज्यादा छोटे-बढ़े बाघ-बाघिन हैं। इनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए कल पन्ना टाइगर रिजर्व से बाघिन पी-213(33) को सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, 2 बाघ शावकों के जोड़े को उड़ीसा के सतपोसिया टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी गई है। बताया जा रहा है कि बाघिन को भेजने की एक वजह ये भी है कि वह जंगल से बाहर भी विचरण करने लगी थी, इससे ग्रामीणों में दहशत थी। उसे संजय टाइगर रिजर्व भेजने के पहले ट्रांक्यूलाइज करके बेहोश किया गया, इसके बाद रेस्क्यू करके पिकअप वाहन में पिंजरे को लादकर भेजा गया।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें