एनएचएम में तैयार हो रही हड़ताली कर्मियों की कुंडली

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
सरकार द्वारा मांगों के निराकरण का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। विभाग द्वारा काम पर लौटने की समय सीमा के अंतिम दिन तक कल आनन फानन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की। भोपाल में 173 कर्मचारी हड़ताल पर थे, इनमें से 125 कर्मचारी आज काम पर लौट आए। विभिन्न जिलों में किस संवर्ग के कितने संविदा कर्मचारियों ने डयूटी ज्वाइन की और कितने अभी भी हड़ताल पर इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग के 15 हजार कर्मचारी 19 फरवरी से हड़ताल पर थे। कल भारतीय मजदूर संघ की पहल पर मुख्यमंत्री से चर्चा और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय लेने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। कल शाम मध्यप्रदेश संविदा संयुक्त संघर्ष मंच प्रांतीय संयोजक दिनेश सिंह तोमर, निधि शर्मा, जितेश तिवारी सहित सहित संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कर्ई पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया।
कर्मचारियों में असमंजस
हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल कर्मचारियों का एक धड़ा मुख्यमंत्री से मांगों के निराकरण का भरोसा मिलने के बाद आंदोलन खत्म करने का पक्षधर है और आंदोलन खत्म कर दिया है जबकि दूसरे गुट के नेता सीएम से चर्चा में शामिल नहीं किए जाने से नाराज है इस कारण आंदोलन लगातार जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं। संविदा कर्मचारी मोर्चा के नेताओं के नेताओं की इस खींचतान के फेर में कर्मचारी असमंजस में है और तय नहीं कर पा रहे हैं कि आंदोलन में शामिल रहें या डयूटी ज्वाइन कर ली जाए।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें