गुड-फ्रायडे पर शहर के गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, श्रद्धालु भाव-विभोर

सच प्रतिनिधि ॥ भोपाल
नकारात्मक लोगों के मन से बुराई के भाव को खत्म करने के लिए प्रभु यीशु ने कष्ट झेले और अपने अनुयाइयों को सदगति का मार्ग दिखाने के लिए उन्होंने सूली पर चढऩा स्वीकार किया। गुड फ्राइडे वही दिन है जब प्रभु यीशु ने अपने अनुयाइयों के लिए प्राणों की आहूति दे दी। उन्हीं की याद में सदियों से चर्च में प्रार्थना सभाएं होती आ रहीं हैं। भोपाल की विभिन्न चर्च में प्रभु यीशु के लिए प्रार्थना सभाएं रखी गईं। जहां सुबह से ही ईसाई समाज के लोगों का आना-जाना लगा रहा। राजधानी की सेंट थॉमस चर्च पर भी प्रार्थनाएं हुईं। अशोका गार्डन स्थित सेंट थॉमस चर्च में शुक्रवार को सुबह विशेष प्रार्थना हुई। यहां श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर प्रार्थना सभा में भाग लिया, इसी तरह सेवा सदन, जहांगीराबाद स्थित सेंट फ्रांसिस सहित अन्य गिरजाघरों में भी गुड फ्रायडे पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गई। यह प्रार्थनाएं 12 बजे से शुरू हुई जो की दोपहर के तीन बजे तक चलेंगी। गोविंदपुरा स्थित सेंट जॉन्स चर्च में फादर अनिल मार्टिन ने कहा कि सभी को प्रभु के प्रेम त्याग के संदेश का अनुसरण करते हुए सेवा कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज सभी चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। सेंट जॉन्स चर्च में भी विशेष प्रार्थना आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रभु यीशु के सात वचनों पर सात वाणियों के विचारों का व्यक्त किए जाएंगे। इन वाणियों में प्रथम वाणी फादर अनिल मार्टिन विचार रखेंगे, दूसरी वाणी में स्वरूप, तीसरी में डॉ. सुमन मार्टिन, चौथी में न्रमृता स्वरूप, पांचवी में सोना, छठवीं में निरंजन मसीदान और सातवीं में डॉ वानखेडे प्रभु के सात वचनों पर विचार रखेंगे।
सुबह क्रूस की यात्रा निकालनी गई
सुबह को यहां कूरस यात्राएं निकाली गई। वहीं सामूहिक प्रार्थना के बाद श्रद्धालु मौन प्रार्थना, चिंतन, मनन आदि करेगे। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसें प्रभु यीशु के बताए गए सच्चाई और प्रेम से भरे मार्ग का जीवंत चित्रण किया गया। सेंट जोंस चर्च से कूरस यात्रा भी निकाली गई।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें