छठ पर सोनू निगम और पवन सिंह की जमेगी जोड़ी

त्योहारों का सीजन चल रहा है। दीपावली आने के साथ ही बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में छठ की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। धीरे-धीरे छठ की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब यह काफी व्यापक स्तर पर मनाया जाने लगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों को छठ सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है। छठ स्पेशल कई गाने भी रिलीज किए जाते हैं। इस बार बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने फैन्स के लिए गाना लेकर आ रहे हैं जो कि छठ पर केंद्रित है।

पवन सिंह और सोनू निगम की जमेगी जोड़ी

गाने की शूटिंग अयोध्या में की गई है। सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पवन सिंह के साथ तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों बैठे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो के साथ सोनू निगम बताते हैं, वह पवन सिंह से मिले हैं और उन्होंने गाना शूट किया है। भोजपुरी सीखने में पवन सिंह ने उनकी काफी मदद की।

पवन सिंह की तारीफ की

सोनू निगम कहते हैं कि ‘पवन सिंह काफी जाना-माना नाम हैं। मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। बहुत टैलेंटेड हैं। इतने सभ्य, मैनर्ड, यंग मैन, बहुत खुशी हुई उनसे मिलकर। उस लैग्वेंज को उन्होंने मुझे सिखाया।‘


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें