मुंबई की सड़कों पर कोच पलक और मानषी का सैर-सपाटा

बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस ऑफ इंडिया’ सीजन 2 पूरे देशभर में लोगों का दिल जीत रहा है। भारत की सबसे दमदार आवाज की खोज के इस सफर में जजेस और प्रतियोगियों के बीच बहुत ही अच्छी केमेस्ट्री बन गई है। उसकी झलक हमें इस शो के आगामी एपिसोड में देखने को मिली, जहां जय ने एक वीडियो दिखाया। उस वीडियो में कोच पलक अपनी टीम की प्रतियोगियों में से एक मानषी को मुंबई दर्शन के लिये ले गई थीं। उन्होंने मानषी को इस जादुई नगरी के बारे में भी बताया।

सेट पर मौजूद हमारे सूत्रों के अनुसार एक वीडियो क्लिप में नजर आ रहा था कि कोच पलक अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर मानषी को मुंबई घुमाने ले गईं। असम के छोटे से गांव से आई मानषी अपने कोच के अच्छे व्यवहार से वाकई बहुत खुश हो गईं। यह उनके लिये किसी सपने के पूरा होने जैसा था। पलक ने ना केवल उन्हें शहर घूमने में मदद की बल्कि इस तेज रफ्तार शहर से भी उनका परिचय कराया। उन्होंने मानषी को मॉल में एस्केलेटर पर चढ़ने में भी मदद की, क्योंकि उन्हें चलती हुई सीढ़ी से उतरने में डर लग रहा था। पलक उन्हें अपनी कार में घुमाने ले गईं और उन्हें गिफ्ट भी दिया। कोच के साथ बिताये थोड़े समय के बारे में मानषी ने कहा कि वह उनकी जिंदगी का बेहतरीन दिन था। उन्होंने बताया कि उन जगहों पर घूमने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। उनके दिन को खास बनाने के लिये मानषी कोच का शुक्रिया करते नहीं थक रही थीं।

इस बारे में पलक ने कहा, ‘‘हम सब मुंबई में रहते हैं और उन गलियों से रोजाना गुजरते हैं। हमें जो सुविधाएं मिली हैं, हम उनका पूरा मजा लेते हैं। उस दिन जब मैंने मानषी की नजरों से उन चीजों को देखा तो वे मुझे बहुत खास लगे। वह मेरे लिये भी बहुत खास दिन था, एक तरीके से मुझे अपने बचपन को फिर से जीने का मौका मिला।’’


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें