शादी की 19वीं सालगिरह कुछ इस तरह मना रहे ये सुपरस्टार

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल हैं। चाहे फिल्म हो या रियल लाइफ ये कपल हमेशा से एक साथ रहा है और इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आज 24 फरवरी को अजय देवगन और काजोल अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मना रहे हैं।
इस साल अजय देवगन और काजोल अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकाल कर सिंगापुर में अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। सिंगापुर में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा पढ़ाई करती हैं और अजय देवगन-काजोल सिंगापुर में अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। काजोल और अजय देवगन पहले दोस्त हुआ करते थे। काजोल अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी सलाह अजय देवगन से लिया करती थीं और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 1999 में उन्होंने शादी कर ली। अजय देवगन और काजोल दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि अक्सर लोगों को लगता है कि हमारा रिश्ता सफल इसलिए रहा क्योंकि मैं बहुत ज्यादा बोलती हूं और अजय कम बोलते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हम दोनों पहले बेस्ट फ्रेंड हैं और दोनों एक दूसरे की बातों को सुनते हैं।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें