बदलाव की आहट! ईरान में अपने हिजाब उतारकर फेक रहीं महिलाएं

तेहरान। ईरान में यहां की महिलाओं की वजह से बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। यहां महिलाएं अपनी इस्लामिक सरकारकार कड़ी चुनौती देती दिखाई पड़ रही हैं। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी ज्यादातर महिलाएं अपने- अपने हिजाब उतारकर फेंक रही हैं। यहां इस्लामिक कानून शरिया का कानून है जिसमें महिलाओं को पर्दा रखना प्राथमिक नियम होते हैं।हालांकि इस तरह की महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है। इन मलिहाओं के प्रदर्शनों को ईरान सरकार नोटिस में लिया है। क्योंकि गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कुछ महिलाओं ने बड़ी संख्या में पुलिस वालों के सामने ही राजधानी में प्रदर्शन किया। इरान के सर्वोच्च नेता अयोतोल्लाह अलि खामनेई ने ट्वीट किया पश्चिमी देशों के प्रभाव में कुछ महिलाएं यहां अभद्रता की संस्कृति पैदा कर रही हैं। वह अपने हिजाब को उतारकर चौरहों पर फेंक रही हैं।उन्होंने लिखा कि महिलाओं को पर्दे (हिजाब) में रहने के लिए इस्लाम में रास्ता बताया गया है। महिलाएं जो कर रही हैं उसके लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा ईरान की महिलाएं आज से खुद को आजाद घोषित करें लेकिन हिजाब के साथ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनवरी में एक जवान महिला बिजली के खंभे में चढ़ी और अपना हिजाब खोलकर हवा में लहराया उससे गलत संदेश गया है। इस पर महिला का कहना था, वह बहुत तनाव में थी। खंभे पर चढऩे के बाद उसने अपना हिजाब उतारा और अजादेह( फारसी शब्द है जिसका मतलब स्वतंत्र होता है) चिल्लाई। इसके बाद यहां पर्दा प्रथा के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन शुरू हो गए।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें