मोदी ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की तबीयत स्थिर बनी हुई है। एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती मनमोहन सिंह का डॉ. नीतीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम इलाज कर रही है। बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया। इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का बयान आया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार सुबह दिल्ली एम्स पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कुछ देर तक मनमोहन सिंह के पास रहे और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मनमोहन सिंह को बुधवार शाम बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स कार्डियो सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था और एम्स ले जाने से पहले वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। एम्स के सूत्र ने बताया कि उन्होंने गर्दन में भी दर्द की शिकायत की थी। फिलहाल मनमोहन सिंह निजी चिकित्सक डॉ नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में हैं। बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना को मात दे चुके हैं। अप्रैल में दूसरी कोविड लहर के दौरान मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।


facebook - जनसम्पर्क
facebook - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
twitter - जनसम्पर्क
twitter - जनसम्पर्क - संयुक्त संचालक
जिला प्रशासन इंदौर और शासन की दैनंदिन गतिविधियों और अपडेट के लिए फ़ॉलो करें